Jaunpur News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता मनीता प्रजापति पत्नी श्यामविहारी ने गांव के 4 लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक 16 अक्टूबर की रात परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान निकाई बिंद, अनुराग यादव पुत्र सुभाष, संगम और राम यादव पुत्र फूलचंद कथित रूप से लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि विपक्षियों ने उसके पति श्यामविहारी के साथ गाली-गलौज करते हुए परिवार के लोगों की पिटाई की। पीड़िता ने अपने भाई रामकुमार प्रजापति पुत्र रामलखन के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विपक्षी उस पर और उसके परिवार पर जमीन खाली करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि इससे पहले भी उसके और उसके पति के साथ तीन बार मारपीट की जा चुकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!