डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव में खेत की सिंचाई के दौरान पानी चले जाने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदार ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। घटना में दोनों घायल हो गये। जानकारी के अनुसार भुसौड़ी गांव निवासी अमरपाल सिंह के खेत में सिंचाई के दौरान पानी चला गया था। इसका विरोध करने पर पट्टीदार से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान हुई मारपीट में अमरपाल सिंह और उनके पुत्र रौनक घायल हो गये। परिजनों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया। अमरपाल सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
.jpg)





