Jaunpur News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सोमवार को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी व टीम ने स्थानीय गांव गोधना पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया।

साथ ही महिलाओं और ग्रामीणों को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने व बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन का सहारा लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील किया। वहीं जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं सहित मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी रविन्द्र नाथ तिवारी, लल्लू सिंह, महिला कॉन्स्टेबल हरि प्रीति, रंजू, रीतू शामिल रहीं।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!