Jaunpur News: चौकियां धाम मार्ग पर प्रवेश द्वार के निर्माण से आवागमन बाधित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: चौकियां धाम मार्ग पर प्रवेश द्वार के निर्माण से आवागमन बाधित

श्रद्धालुओं व राहगीरों की बढ़ी परेशानी

मणि शंकर सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य के कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया है जिससे मुख्य मार्ग से चौकियां धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय राहगीरों की मुसीबते बढ़ गई है। चौकियां धाम में 6 करोड़ की लागत से माँ शीतला माता मंदिर को नव्य व भव्य बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौकियां धाम मार्गों पर 3 प्रवेश द्वार भी बनाया जायेगा। अभी चौकियां धाम के मुख्य मार्ग विशेषरपुर क्षेत्र स्थित शाहगंज हाइवे से महंगुपुर होते हुए शीतला चौकियां धाम के लियेए निकली सड़क पर प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।सड़क के दोनों किनारे पर कॉलम खड़ा कर दिया गया है। अब आगे की ढलाई के लिए सड़क पर शटरिंग किया गया है जिससे रास्ता बंद हो गया है। शुक्रवार को चौकियां धाम आने—जाने वाले वाहन चालक वाहनों को शाहगंज हाइवे से घन्नेपुर चौराहा होते हुए नवीन सब्जी मंडी मार्ग से लेकर आवागमन करते रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!