Jaunpur News: खण्ड विकास अधिकारी को पितृशोक, ब्लाक मुख्यालय पर हुई शोकसभा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: खण्ड विकास अधिकारी को पितृशोक, ब्लाक मुख्यालय पर हुई शोकसभा


डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। खंड विकास अधिकारी सुइथाकलां जितेन्द्र सिंह के पिता देवीबख्स सिंह (85) का गुरुवार की सुबह लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र स्थित अर्जुनपुर गांव के निवासी थे। अस्वस्थ होने के कारण उनका लखनऊ में उपचार चल रहा था।उनके निधन पर गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया। शोकसभा में एडीओ आईएसबी ब्रह्मानंद यादव, एडीओ एजी शिवम गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी सोनल, जितेन्द्र शाह, विनोद नेहरा, सत्यम दयाल, तकनीकी सहायक रविन्द्र कुमार, रमेश शर्मा, शिवगोविन्द, सुनील यादव, तनवीर हसन, फूलचंद यादव, दीवान सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!