Jaunpur News: जनगणना कार्यों की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Aap Ki Ummid
follow us


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई जहां सभी चार्ज अधिकारियों को आगामी द्वितीय चरण के जनगणना कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने, पर्याप्त संख्या में कार्मिकों का चयन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने विशेष रूप से महिला प्रशिक्षुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में उपनिदेशक अजय कुमार ने स्व-गणना (Self Enumeration) से संबंधित रणनीति एवं तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ads

ads


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!