जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर गुजरात से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक सेवा, संकल्प और समर्पण की युवाओं के बाइक यात्रा का विधानसभा बदलापुर आगमन पर विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सिंगरामऊ में भगवान श्री परशुराम जी प्रवेश द्वार करमपुर में स्वागत किया।
इसके उपरान्त ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ जौनपुर पहुंचने पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 लखनऊ गिरीश चन्द्र यादव, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी जौनपुर शंकर गिरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति ने स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित युवाओं को संबोधित किया जहां राज्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दे रही है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
‘वडनगर से वाराणसी’ तक आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से देश की एकता, सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जनसामान्य तक पहुंचाने का माध्यम भी है।
वहीं विधायक जी ने कहा कि यह जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की यह यात्रा भारत को एक सूत्र में जोड़ने के संकल्प का प्रतीक है। सेवा संकल्प बाइक यात्राओं का उद्देश्य सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क और सामाजिक भागीदारी के कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान, दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण, गो-पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
साथ ही धनियामऊ, विधानसभा मल्हनी, हौज तक पहुंची जहां जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा0 अजय सिंह के नेतृत्व में वाराणसी की ओर बढ़ने वाली यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया किया गया।
.jpg)





