Jaunpur News: निवेदिता जायसवाल बनीं 'परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर'

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: निवेदिता जायसवाल बनीं 'परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर'


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी की नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 8 की निवेदिता ने अपनी प्रतिभा से पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए नृत्य प्रतियोगिता की गई। 15 अक्टूबर को हुए सेमीफाइनल के पहले राउंड में ही निवेदिता जायसवाल का चयन हो गया। 16 अक्टूबर को दूसरे राउंड में निवेदिता अपनी कक्षा की विजेता बनीं। इसके बाद हुए बैटल राउंड में उन्होंने पूरे विद्यालय के प्रतिभागियों के बीच जीत हासिल की और ‘परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का ख़िताब अपने नाम किया। निवेदिता कक्षा 8 की छात्रा हैं। वह निहारिका ब्यूटी सैलून की प्रोपराइटर खुशबू जायसवाल की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!