Jaunpur News: पशु आरोग्य शिविर में उमड़े पशुपालक

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: पशु आरोग्य शिविर में उमड़े पशुपालक


515 पशुओं का पंजीकरण करके किया गया निःशुल्क उपचार

पशुधन बीमा से लेकर नन्द बाबा दुग्ध मिशन तक की दी गयी जानकारी

बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शेखपुरा अशरफपुर में दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर लगा जहां क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 515 पशुओं का पंजीकरण कर उनका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार पशुपालकों को दवाएं वितरित की गईं। शिविर के माध्यम से पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पशुपालकों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गौपूजन के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने पशुपालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पशुओं की नियमित देखभाल, समय पर टीकाकरण और संतुलित आहार उनकी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के लक्षण पहचानने और समय रहते उपचार कराने के प्रति भी जागरूक किया गया।

शिविर में पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुधन बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, नंद बाबा दुग्ध मिशन, कृत्रिम गर्भाधान तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव सहित पशुपालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। साथ ही सरकार की ओर से संचालित पशुपालन संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को बताया कि पशुओं की उचित देखभाल, समय पर टीकाकरण और पौष्टिक आहार से उनकी उत्पादकता में सुधार किया जा सकता है। इससे पशुपालकों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभान भारशिव, डॉ. अतुल गौतम सहित पशुपालन विभाग के कर्मचारी और क्षेत्र के पशुपालक मौजूद रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाना रहा।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!