Jaunpur News: ठाकुर सिंह की पुण्यतिथि पर जरूरतमन्दों को बांटे गये कम्बल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ठाकुर सिंह की पुण्यतिथि पर जरूरतमन्दों को बांटे गये कम्बल


बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा निगोह में बाबू ठाकुर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। बाबू जी के दूसरे पुत्र संदीप सिंह एवं उनके छोटे भाई की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुण्यतिथि कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजपथ मौर्य के दवाखाने पर हुआ। स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

पुण्यतिथि पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किये गये। कंबल वितरण की पहल को लेकर क्षेत्र में संदीप कुमार सिंह की सामाजिक सक्रियता की चर्चा रही। संदीप सिंह पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं और क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर राजपथ मौर्य ने भी सहभागिता किया।

इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गुप्ता, लालजी मौर्य, हरबंस यादव, मिठाई लाल, सेक्रेटरी मुन्ना सिंह, अधिवक्ता विनय सिंह, विनोद सरोज समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। करीब 250 लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर बाबू जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!