Jaunpur News: बालिकाओं ने खो-खो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बालिकाओं ने खो-खो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर निजामपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मिलनधारा संस्था की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान संस्था से जुड़ी किशोरियों के बीच खो-खो प्रतियोगिता कराई गई जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में कुसुम, श्रेया और नव्या ने संस्था से प्राप्त प्रशिक्षण और साप्ताहिक बैठकों से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया। साथ ही बताया कि वे अपने घर और समुदाय में लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं। माहवारी से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों और भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में भी पहल कर रही हैं।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुधीर यादव और सीडीपीओ विभाग की सुपरवाइजर सुशीला वर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जिन्होंने किशोरियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था प्रमुख रीतु यादव ने भी बालिकाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक रंजना शुक्ला, फील्ड मोबिलाइजर सत्य प्रकाश, प्रिया सिंह, ज्योति भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!