Jaunpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर धन ऐंठने वाला ठग परिवार संग हुआ फरार

Aap Ki Ummid
follow us

अजय पाण्डेय

जौनपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर धनउगाही का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं, ठगी करने वाला युवक परिवार संग फरार भी बताया जा रहा है। फिलहाल उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिसिया छानबीन शुरू हो गयी है।

पीड़ित रोहित गौतम पुत्र दशरथ निवासी पोखरियापुर थाना सिकरारा के अनुसार उसको नौकरी दिलाने के नाम पर मोहित भाटिया पुत्र कमल सिंह भाटिया निवासी गोमती नगर कालोनी कटघरा थाना शहर कोतवाली को मैंने 10 लाख रूपये दिया है। मोहित भाटिया ने कहा कि पूर्वांचाल विश्वविद्यालय में तुम्हारा बाबू के पद पर नौकरी लगवा दूंगा। कुछ दिन तुम अस्थायी के बाद परमानेंट हो जायेगा लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ। बीते 3 अक्टूबर को जब मोहित भाटिया के घर गया तो गाली देते हुये वह जानमाल की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, पैसा व नौकरी की बात भी इनकार कर दिया। अपनी रिवाल्वर से मोहित ने डराया तो किसी तरह भागकर पीड़ित ने अपनी जान बचायी।

पीड़ित द्वारा लिखित रूप से दी गयी तहरीर पर पुलिस ने मोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, 318(4), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, 352 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, 351(3), अनुसूचित जाति एवं जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) (2)(va) अपराध के तहत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दिया है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!