Jaunpur News: धर्मापुर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा बनाये गये किसान मोर्चा के जिला महामंत्री

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: धर्मापुर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा बनाये गये किसान मोर्चा के जिला महामंत्री

तेजस टूडे सं.

राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धर्मापुर ब्लॉक के कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी व धर्मापुर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा को भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राम विलास पाल की संस्तुति के उपरांत भाजपा किसान मोर्चा, लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है।

मनोनयन की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। धर्मापुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, मनोज सिंह, दीपक मिश्रा, सागर साहू, योगेश पांडेय समेत कई बूथ अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके कबीरूद्दीनपुर गांव स्थित निज निवास पहुंचकर फूल-माला पहनाकर बधाई दिया। इस दौरान राधेश्याम ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और किसान मोर्चा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

adsads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!