Jaunpur News: शान्ति भंग में 8 महिला-पुरुष गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाहगंज पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आठ महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी 8 लोगों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में चालान किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, निजामपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामविचार, उपनिरीक्षक संतोष यादव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।




ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!