Jaunpur News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 80 लोगों के आंखों की हुई जांच

Aap Ki Ummid
follow us

आपरेशन के लिये चयनित किये गये 29 मरीज

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था ज्योत्सना एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 80 लोगों की ओपीडी की गई। विशेषज्ञों ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा दवाइयां वितरित कीं। जांच के दौरान 29 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया। चयनित मरीजों को आगे की उपचार प्रक्रिया के लिए अस्पताल ले जाया गया।

शिविर में कैम्प आयोजक गणेश, विजन टेस्ट स्वीटी, लैब टेस्ट सुरजीत तथा डॉ. रुची और अंचल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं ज्योत्सना संस्था की ओर से डॉ. एस.एल. गुप्ता, प्रेम नारायण जायसवाल, मंत्री राजेश सिंह, निशाकांत जायसवाल, राम निरंजन मौर्य, राम केदार, मिठाई लाल, दीपक जायसवाल एवं विकास मौर्य सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आंखों की बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार कराया जा सके।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!