थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, राजस्व विभाग की टीम ने भी सुनीं शिकायतें
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 1 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया। समाधान दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनकर उनका प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिये अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। इस अवसर पर उपनिरीक्षक तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक संजय पांडेय, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, संदीप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
.jpg)






