Jaunpur News: जिले में 6.86 लाख किसानों के खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  जिले में 6.86 लाख किसानों के खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि


प्रधानमंत्री ने जारी की 24वीं किस्त, अन्नदाताओं के खिले चेहरे

तेजस टूडे ब्यूरो

जौनपुर। प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं क़िस्त गुजरात के बनासकांठा से जारी किये जाने पर कलेक्ट्रेट सभागार में “पी०एम० किसान उत्सव दिवस“ का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में गुजरात से प्रसारित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा उनके संबोधन को सुना गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के 6 लाख 86 हजार 146 किसानों के खाते में शुक्रवार को दो-दो हजार रूपए के हिसाब से 1 अरब 23 करोड रुपए की किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भेजी गई। जनपद में अब तक कुल 955807 लाभार्थियों को इस योजना के तहत 3142.06 करोड रुपए की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि पहुंचने का संदेश मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। किसानों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निःशुल्क मसूर का मिनीकिट बीज वितरित भी किया। कलेक्ट्रेट के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र एवं जनपद के सभी विकास खंडों में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसमें किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम का संचालन आत्मा प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम संदीप कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कमलजीत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र प्रताप सोनकर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

adsads



ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!