Jaunpur News: पटना वारियर्स का हुआ ट्रायल, 50 युवा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पटना वारियर्स का हुआ ट्रायल, 50 युवा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। अयोध्या मार्ग के गौशाला स्थित शाहगंज क्रिकेट अकादमी में बुधवार को किड्स प्रीमियर लीग के तहत मगध पटना वारियर्स का ट्रायल हुआ। इसमें करीब 50 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट मैच में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य कोच श्याम करन निषाद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और कस्बाई इलाकों की प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में मौजूद अनुभवी मनीष यादव ने युवाओं को क्रिकेट की बारीकियों और अनुशासन के बारे में बताया। इस मौके पर सीनियर खिलाड़ियों में शुभम सिंह, शिवम सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, अमित यादव और देवेश यादव आदि मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!