जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करने के निर्देश परिचालित किए गए हैं। आयोग द्वारा घोषित अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रम एवं उनकी तिथियाँ को निम्नवत उल्लेखित किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान स्थलों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की कार्यवाही 2 नवंबर तक पूरी की जाएगी। निर्वाचक नामावली की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12.11.2026 से 11.12.2026 तक निर्धारित है, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 4 जनवरी को किया जाएगा।
Jaunpur News: पुनर्व्यवस्थापन की कार्यवाही 2 नवम्बर तक पूरी होगी: एडीएम
अक्टूबर 16, 2026
follow us
.jpg)





