Jaunpur News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25 हजार का ईनामिया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25 हजार का ईनामिया गिरफ्तार


बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तथा 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आरिफ पुत्र हद्दीस निवासी ग्राम बीरी समसुद्दीनपुर थाना खुटहन के रूप में हुई है। उसे 4 अक्टूबर को सुबह लक्ष्मी मोड़ तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना खुटहन में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस की धाराओं तथा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, अजय यादव एवं सोनू यादव शामिल रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!