Jaunpur News: पुलिस लाइन में मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन 1 नवम्बर को

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: पुलिस लाइन में मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन 1 नवम्बर को

 

जौनपुर। सिविल जज सी.डि./सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 01 नवम्बर 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन पुलिस लाइन, जौनपुर किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वय से जनपद के अधिक से अधिक निवासियों एवं लाभार्थियों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरणों का वितरण, कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत बीजों का वितरण, फलदार एवं फूलदार पौधों का वितरण, अन्य विभागों द्वारा रोजगारपरक योजनाओं के तहत रोजगार से संबंधित सहायता एवं जानकारी दी जाएगी। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण भी कराया जाएगा जिसमें जनपद के अधिक से अधिक श्रमिक शिविर में आकर लाभ उठा सकते है। उन्होंने ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस मेगा कैंप में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!