Jaunpur News: हाईवे पर सजा इन्द्र रिजॉर्ट, विकास को मिली नयी रफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हाईवे पर सजा इन्द्र रिजॉर्ट, विकास को मिली नयी रफ्तार




राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, जुटीं तमाम हस्तियों ने की शुभकामनाएं

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। वाराणसी—लखनऊ हाईवे पर नेवादा स्थित सुंदर एवं व्यवस्थित इंद्र रिजॉर्ट का उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान रिजॉर्ट के निदेशक अनुराग सिंह एवं नूपुर सिंह को लोगों ने बधाई देते हुये उज्ज्वल भविश्य की कामना भी किया।

इास मौके पर राज्यमंत्री ने रिजॉर्ट का भ्रमण करके वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कहा कि जौनपुर-बनारस हाईवे पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस तरह के प्रतिष्ठान की शुरुआत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। जौनपुर तेजी से विकसित हो रहा है और लोगों को शादी-विवाह, पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता है। इंद्र रिजॉर्ट इस दिशा में एक उपयोगी पहल है। उन्होंने अनुराग सिंह एवं नूपुर सिंह को शुभारंभ की बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’, सचिव नवीन मिश्रा, कोषाध्यक्ष ऋषिदेव जी सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। सैय्यद हसनैन कमर ने अनुराग जी एवं नूपुर जी को शुभकामना देते हुए कहा कि इंद्र रिजॉर्ट का शुभारंभ क्षेत्र के लिए खुशी का अवसर है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह प्रतिष्ठान लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने दोनों निदेशकों के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतिष्ठान की सफलता की कामना किया।

बता दें कि अनुराग जी लायंस क्लब जौनपुर गोमती के सदस्य हैं जबकि नूपुर सिंह क्लब में सह सचिव के पद पर हैं। दोनों के नये प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर लायंस क्लब गोमती के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इंद्र रिजॉर्ट की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना किया।

निदेशक अनुराग एवं नूपुर जी ने संयुक्त रूप से समारोह में आये सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया। साथ ही कहा कि रिजॉर्ट में लोगों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने रिजॉर्ट की साज-सज्जा, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!