शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब खुशबू शाहगंज का प्रथम चार्टर्ड-डे समारोह नगर के विवेकानन्द तिराहे पर स्थित एक पैलेस में अध्यक्ष दिव्या गुप्ता की अध्यक्षता में हर्षोल्लास सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम चार्टर्ड-डे मनाया गया जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने क्लब की सेवा यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समारोह में संस्था के गाइडिंग लायन/रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरी, संस्थापक अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, सचिव डॉ. सौम्या अग्रहरी, संस्थापक सचिव आराधना अग्रवाल, संस्थापक कोषाध्यक्ष नेहा गुप्ता, संस्थापक सदस्य दीपिका गुप्ता सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान अंकित गुप्ता, लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, उपाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष राजपत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सचिव रीतेश आर्या, कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष अनिमेष अग्रहरी, उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, मनीष तिवारी सहित लियो क्लब के उज्ज्वल अग्रहरी, आशीष अग्रहरी, अमित सेठ, कमल नयन जायसवाल, चन्दन अग्रहरि एवं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, गीता जायसवाल मुन्नी, आशा जायसवाल, साधना जायसवाल, अजीत जायसवाल, रोहित अग्रहर आदि की उपस्थिति रही।
इसी क्रम में क्लब के सेवा कार्यों एवं आगामी सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुये समाज हित में निरन्तर कार्य करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न भेंट करके सम्मान किया गया जिससे समारोह यादगार बन गया। अन्त में सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये क्लब की निरंतर प्रगति एवं सेवा कार्यों के विस्तार की कामना की गयी।
.jpg)







