शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी (अम्बेडकर तिराहा के पास) में श्री कृष्णजन्माष्टमी मनायी गई। बच्चे श्री कृष्णा और राधा के रूप सज्जा में थे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मनमोहक झांकी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया जो सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। निदेशक अवनीश शुक्ला ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये उपहार भी दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या सहित तमाम शिक्षकगण उपस्थित थे।
.jpg)







