Jaunpur News: नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में केराकत के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में केराकत के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास


16 स्वर्ण व 1 रजत पदक के साथ प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

कर्नाटक के सिलीगुड़ी में आयोजित थी 5वीं नेशनल कराटे चैम्पियनशिप

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित के.डी. स्पोर्ट कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने कर्नाटक में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एकेडमी के 17 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें 16 खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक खिलाड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया।

बता दें कि जापान यामाबुकी सितो रियु कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 5 व 6 सितंबर को कर्नाटक के सिलीगुड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने प्रथम, कर्नाटक ने द्वितीय और महाराष्ट्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस बाबत एकेडमी के संस्थापक एवं कोच सोनू यादव ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत की थी। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता उनके परिश्रम और लगन का परिणाम है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से केराकत और जौनपुर का गौरव बढ़ा है।


खिलाड़ियों ने पदकों के साथ तस्वीरें साझा करके जतायी खुशी

के.डी. स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के प्रिंस गिरी ने रजत पदक हासिल किया जबकि भरत यादव, शिवा यादव, दिव्यांश सिंह, उत्कर्ष यादव, अभ्युदय मौर्य, सुमित पासवान, सूरज, कृष सेठ, सोनाली यादव, पायल चौहान, अनुष्का बेनवंशी, आंचल चौहान, शीलू पासवान, गीतिका बेनवंशी, अंशिका बेनवंशी और शालिनी मौर्या ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। एक साथ 16 स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों ने पदकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर खुशी जताई। क्षेत्र के लोगों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!