राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में तैनात संविदा एएनएम ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एएनएम ने मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है।
ज्ञापन के माध्यम से एएनएम ने बताया कि वे सभी संविदा एएनएम अपने कार्य और मानदेय से संबंधित मांगों को लेकर 28 सितंबर से कार्य बहिष्कार कर लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए वह कार्य बहिष्कार का निर्णय लेने को मजबूर हैं। मांगें पूरी होने तक सभी संविदा एएनएम कार्य पर नहीं आएंगी।
एएनएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में सहयोग करने की अपील किया। साथ ही कहा कि उनकी समस्याओं और मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाए। एएनएम के कार्य बहिष्कार के निर्णय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
.jpg)







