Jaunpur News: अभियन्ता दिवस पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अभियन्ता दिवस पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान


संजय शुक्ला

जौनपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा एम० विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिवस "अभियन्ता दिवस" एवं उ०प्र० डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के हृदय सम्राट राम किशोर दत्त की 38वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस दौरान हवन-यज्ञ, वृक्षारोपण, दरिद्र नारायण भोज एवं रक्तदान कार्यक्रम किया गया। जनपद में कार्यरत दानवीर जूनियर इंजीनियर्स एवं सहायक इंजीनियर्स साथियों ने कुल 12 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में जनपद के सभी अभियान्त्रिकी विभाग के जूनियर इंजीनियरों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुख्यतः लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, नलकूप खण्ड, शारदा सहायक खण्ड-36 की उपस्थिति सराहनीय एवं उत्साह वर्धक रही। सफल कार्यक्रम हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी सुनील गुप्ता जनपद सचिव उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!