धीरज महाराज की कथा पर झूम उठे श्रद्धालु
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में लालमणी पाण्डेय के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा वाचक धीरज महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन सुनाया।
उनकी मधुर वाणी और कथा के आध्यात्मिक प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव—विभोर कर दिया। कथा के दौरान भक्ति गीतों और धार्मिक प्रसंगों पर गांववासी झूमते नजर आये। कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और भगवान के जयकारे लगाये। आयोजक परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गईं। आयोजकों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
.jpg)







