Jaunpur News: छात्र के चरित्र का निर्माता भी होते हैं शिक्षक: डा. क्षितिज शर्मा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: छात्र के चरित्र का निर्माता भी होते हैं शिक्षक: डा. क्षितिज शर्मा


लायन्स क्लब जौनपुर ने तमाम शिक्षकों का किया सम्मान

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 42वां शिक्षक सम्मान समारोह गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. क्षितिज शर्मा जीएटी एरिया लीडर तथा विशिष्ट अतिथि दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके के किया। साक्षी मिश्रा ने गणेश वंदना और पूजा कुशवाहा ने ध्वज वंदना किया। संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 शिक्षकों को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में इंजीनियरिंग संस्थान पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ रवि प्रकाश, जनक कुमारी इन्टर कालेज के विपनेश श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय सलहदीपुर करंजाकला के प्रधानाध्यापक संजय सिंह, तथा विज्ञान शिक्षक कंपोजिट विद्यालय जमालपुर मछलीशहर डॉ. संतोष तिवारी व मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. साधना अजय, प्रमुख रहे, को सम्मानित किया गया। योगेश साहू, सुशील अग्रहरी, ऋषि श्रीवास्तव, हर्षित गुप्ता ने सम्मानित होने वाले गुरुजन का परिचय पढ़ा।

इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि वह छात्र के चरित्र का निर्माण करके उसे देश का सच्चा नागरिक बनाता है। आज तकनीक के युग में भी गुरु का स्थान कोई नहीं ले सकता। विशिष्ट अतिथि दिनेश टंडन ने कहा कि लायन्स क्लब द्वारा 42 वर्षों से लगातार शिक्षकों को सम्मानित करना अपने आपमें एक अनुकरणीय परम्परा है। शिक्षक समाज की रीढ़ है और उसका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।

इस अवसर पर डॉ वीएस उपाध्याय, आरपी सिंह, सचिव रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, संगीता श्रीवास्तव, सोमेश्वर केसरवानी, मदन गोपाल गुप्ता, परमजीत सिंह, संदीप गुप्ता, संजय सिंघानिया, हर्षित रंजन, नीलू सेठ, डॉ एमएम वर्मा, पवन वर्मा, रिशभ रंजन आस्था मिश्रा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!