Jaunpur News: लाइब्रेरी संचालक की मौत पर उठे सवाल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लाइब्रेरी संचालक की मौत पर उठे सवाल


हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे परिजन

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भेला बस स्टाप के पास रविवार सुबह बगीचे में बेल के पेड़ से लटके मिले युवक के शव के मामले में सोमवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित रहा। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गये।

गौरतलब है कि ऊंचगांव निवासी लाइब्रेरी संचालक संतोष गौतम (36) पुत्र अलगू का शव रविवार सुबह नायलान की रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला था। संतोष जमौली गांव के कम्मरपुर मोड़ पर एसकेएस डिजिटल लाइब्रेरी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह 3 जुलाई की रात बिना बताए घर से लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी सरपतहां थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में एक युवती और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने शरीर पर पैर में रस्सी बांधे जाने का निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई।

उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और उसे लाइब्रेरी के बगल स्थित कमरे में रखकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने परिजनों को आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान शाहगंज कोतवाली समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!