Jaunpur News: राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

जौनपुर। राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जौनपुर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की बैठक की।

समीक्षा के दौरान माननीय राज्य मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत समूह गठन कर ग्रामीण अंचल की ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को समूह से जोड़ने का प्रयास जाए, मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत जनपद जौनपुर के समस्त ग्रामीण अंचल में निवास कर रहे मुसहर वर्ग के साथ 18 से 50 वर्ष की आयु की निराश्रित महिला व दिव्यांगजन को पात्रता के अनुसार प्राथमिकता पर आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जाए, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत जिन ग्राम पंचायत में आवेदकों को अपात्र घोषित किया जा रहा है उन्हें पुनः एक बार सत्यापित कर लिया जाए, विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत पूर्व में ग्राम प्रधानों की अवशेष धनराशि भुगतान शीघ्र किया जाए। ग्रामीण आंचल में जल जीवन मिशन, ग्रामीण द्वारा क्षतिग्रस्त की गई संपर्क मार्गों का सर्वेक्षण कराके शीघ्र सही करवाया जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत अपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान देकर पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर क्षेत्र की समस्याओ के निराकरण में सकारात्मक योगदान दें। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण व औचक निरीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में विशेष अभियान अंतर्गत समस्त ग्रामीण अंचल के विद्यालय में मिड डे मील के लिए शेड व महिलाओं की आजीविका संवर्धन हेतु प्रेरणा कैंटीन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सिटी मजिस्ट्रेट, उपायुक्त, श्रम रोजगार उपायुक्त, स्वत रोजगार, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अधिशासी अभियंता, जल जीवन मिशन, ग्रामीण, समस्त खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!