Jaunpur News: साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) ने प्रतिभाओं का किया सम्मान


जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर ने साहू धर्मशाला सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उच्च अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप निदेशक फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटरी लखनऊ गीता रानी गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक सेंट्रल फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटरी नई दिल्ली रीता रानी गुप्ता, संस्थाध्यक्ष अशोक गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डा. विपिन गुप्ता असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी आगरा, संरक्षक राधेश्याम गुप्ता सेवानिवृत्त सीडीओ, स्वागताध्यक्ष ननकऊ गुप्ता, कार्यक्रम संजयोक संतोष साहू ने किया। इसके बाद जय प्रकाश गुप्ता सेवानिवृत्त उद्यान प्रभारी शाही किला, सतीश चंद्र गुप्ता आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।

इसके बाद गणेश वंदना आर.के साहू स्कूल के छात्रों ने प्रस्तुत किया जिसके बाद स्वागत गीत शालिनी गुप्ता अध्यापिका ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गीता रानी गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों का भी कौशल ज्ञान अनिवार्य है। सभी शिक्षार्थियों को  लगन एवं कर्मठता के साथ शिक्षा अर्जन करना चाहिये, क्योंकि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। बिना शिक्षा के समाज का विकास नहीं हो सकता। अति विशिष्ट अतिथि रीता रानी गुप्ता ने छात्रों को रील नहीं बनाने की सलाह दी एवं समय की सही दिशा मे सदुपयोग करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सिद्धार्थ साहू एवं इं. रमेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभा सम्मान समारोह को नन्हकउ गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्त सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर लालजी गुप्ता सुजानगंज, स्वतंत्र साहू, डा. चंद्रसेन जी, चंद्रसेन जी केराकत, शिव कुमार, अरविंद बैंकर, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, योगेश साहू, राजेश गुप्ता पत्रकार, देवेन्द्र जी शाहगंज, अशोक बैंकर, संतोष साहू, घनश्याम साहू, जियाराम साहू, संजय गुप्ता एडवोकेट, शिव कुमार, पवन साहू, देवदत्त साहू, धीरज साहू, सत्य नारायण मुफ्तीगंज, दीपक साहू, ओम प्रकाश साहू सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!