Jaunpur News: जानलेवा हमले के बाद पूर्व चेयरमैन प्रो. आशा राम ने जतायी हत्या की आंशका

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जानलेवा हमले के बाद पूर्व चेयरमैन प्रो. आशा राम ने जतायी हत्या की आंशका


अजय पाण्डेय

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिण्ड्रा निवासी पूर्व चेयरमैन माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग उ०प्र० प्रो. (डॉ०) आशा राम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीते 12 सितम्बर को राज्यमंत्री के साजिश से उन पर जानलेवा हमला कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और न ही मेडिकल कराया। पुलिस कहती है कि राज्यमंत्री का नाम तहरीर से निकालने पर ही मुकदमा दर्ज होगा। ऐसी हालत में उनकी हत्या की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद थानाध्यक्ष जफराबाद, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से दो बार मिलकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। राज्यमंत्री के आगे प्रशासन बौना सबित हो रहा है। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि वे बीते 12 सितम्बर सुबह 6 बजे को मार्निंग वाक कर रहे थे तभी जफराबाद थाना के ग्राम पंचायत प्रा.वि. पिन्ड्रा के सामने पड़ोसी मुन्ना लाल यादव पुत्र स्व० राम सकल ग्राम पिंडरा द्वारा उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। साथ ही पूर्व में पंजीकृत मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुये कहा गया कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिये तो जान से मार दूंगा। मौके पर आनन्दमणि, सुनील व अन्य कई लोग पहुंचकर बीच—बचाव किये। घटना की सूचना थाने को दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इस कुकृत्य के पीछे साजिश करने में गिरीश चन्द यादव पुत्र स्व. सवधू यादव निवासी ग्राम समसपुर पनियरियां थाना सरायख्वाजा जो वर्तमान प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं, शामिल हैं। साथ ही दूसरी साजिशकर्ता रीता यादव एसएसआई सोनभद्र जो मुन्ना लाल की चचेरी बहन हैं, हैं। उपरोक्त लोगों के सह पर ही मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया है, क्योंकि मेरे द्वारा पंजीकृत मुकदमे में उनको भी अभियुक्त बनाया गया है। इस बाबत राज्यमंत्री से सम्पर्क करने का प्रयास असफल रहा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!