Jaunpur News: सुजानगंज पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के वांछित को किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सुजानगंज पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के वांछित को किया गिरफ्तार


तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के संबंध में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

उपनिरीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रामशिरोमणि पुत्र सुक्खू निवासी ग्राम बेलवार थाना सुजानगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध धारा 323, 324, 504 भादवि से संबंधित न्यायालय द्वारा गैरजमानती वारंट तथा धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई जारी थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय, कांस्टेबल अनिल गौड़, रिजर्व कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!