Jaunpur News: केराकत में सरकारी बाजरा क्रय केन्द्र खोलने की उठी आवाज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: केराकत में सरकारी बाजरा क्रय केन्द्र खोलने की उठी आवाज


किसानों ने डीएम को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा

बाढ़ मुआवजे, बिजली कटौती, आवास सुविधा जैसी मांगें हैं शामिल

विनोद कमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम नाविक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा को सौंपते हुये किसानों, मजदूरों और गरीबों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग किया। उन्होंने मांग पत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा, केराकत ब्लॉक की सभी सहकारी समितियों पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग के साथ बिजली कटौती की समस्या को दूर करने पर भी जोर दिया। वहीं किसानों ने ग्राम बेहड़ा (मसौढ़ा) में महेंद्र निषाद के घर से मनू निषाद के घर तक टूटे खड़ंजे की मरम्मत व केराकत ब्लॉक में एक सरकारी बाजरा क्रय केंद्र खोलने की मांग के साथ सरकारी बीज भंडारों पर रबी की फसल के बीज समय पर उपलब्ध कराने जैसी आदि मांग को उठाई। मांग पत्र सौंपने वालों में खुशबू, राज, गोविंद निषाद, मनोज निषाद, सुदामा देवी, मंगर निषाद आदि शामिल रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!