राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तिघरा-खुटहन मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि महोत्सव को लेकर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मंदिर परिसर की सजावट, दुर्गा पूजा के लिए पंडाल, रोड सजावट और नवमी के दिन होने वाले जागरण कार्यक्रम की रूप—रेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
समिति के सदस्यों ने महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, रविन्स गुप्ता, राजीव बिंद, आदर्श श्रीवास्तव, अंश श्रीवास्तव, विशाल सोनकर, मोहन प्रजापति, राहुल बरनवाल, पवन माली, बिल्लू मोदनवाल, अनिल समेत अन्य लोग मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे परमेंद्र मोदनवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
.jpg)







