Jaunpur News: पीड़ित की समस्या का समाधान ही मुख्य उद्देश्य: तहसीलदार सदर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पीड़ित की समस्या का समाधान ही मुख्य उद्देश्य: तहसीलदार सदर


जौनपुर। शासनादेश का पालन करते हुये हर सरकारी कार्य नियमत: करूंगा तथा किसी भी पीड़ित की समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा। किसी के दबाव में कोई भी कार्य नहीं होगा। उक्त बातें नवागत तहसीलदार सदर शैलेश सिंह ने मंगलवार को अपने चेम्बर में उपस्थित अधिवक्ताओं, वादकारियों आदि के बीच कही।

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी आम—खास या प्रभावशाली व्यक्ति मेरे कनपटी पर बन्दूक रखकर कोई भी गलत कार्य नहीं करवा सकता है। मैं आज इस कुर्सी पर बैठा हूं तो अपनी योग्यता एवं तपस्या के बल पर आया हूं। बगल जनपद वाराणसी के पिण्डरा तहसील के अठगांवा एवं कुशीनगर में नायब तहसीलदार पद पर कार्यरत रहकर पीड़ितों की आंसू पोंछने वाले श्री सिंह नौ सेना में चीफ पेटी अधिकारी जैसे पद से सेवानिवृत्त होकर इस सेवा में आये हैं।

बता दें कि पीसीएस 2019 के घोषित परिणाम में सफल प्रतिभागियों में शामिल श्री सिंह इसके पहले हाईकोर्ट के सलाहकार अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सम्भाल चुके हैं। निकटवर्ती जनपद मऊ के हिडोला गांव निवासी आरएसओ पद से सेवानिवृत्त वीरेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र श्री सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा यूपी कालेज वाराणसी से पूर्ण हुई है। वर्ष 2004 में नौ सेना में भर्ती होने वाले शैलेश जी का कहना है कि दबाव में किया गया हर कार्य गलत होता है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!