Jaunpur News: दो बेटों एवं बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दो बेटों एवं बेटी के सिर से उठा पिता का साया


सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र करंजाकला गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ बबलू सोनकर 35 वर्ष शनिवार सुबह करीबन नौव बजे घर से कुछ दूर पर अपने खेत में गये थे।

बताया गया कि जब तेज आंधी तूफान अचानक आने से चंद्रशेखर के खेत के पास स्थित मड़हे में बैठे थे तभी मड़हे के ऊपर गुलमोहर का पेड़ से अचानक आवाज आने लगी। चंद्रशेखर वहां से भागने की कोशिश किये लेकिन पैर फिसलने के कारण वह गिर पड़े जिससे गुलमोहर का पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। यह देख आस—पास के लोग दौड़कर चंद्रशेखर को बाहर निकले लेकिन तब तक उनकी मौके पर मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना परिवार को लगी तो मौके पर परिजनों में चीख—पुकार मच गयी। बता दें कि चंद्रशेखर सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक अपने पीछे दो पुत्र दिग्विजय 11 वर्ष, सुंदरम 9 वर्ष और पुत्री अंशिका 8 वर्ष को छोड़ गये हैं।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!