मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय सर्किल क्षेत्र के रामपुर थाने के गालीबाज थानेदार की शिकायत को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमण्डल बुधवार को क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी से मिला। इस दौरान पत्रकारों ने बताया कि एक प्रकरण में थानाध्यक्ष रमेश सरोज का वर्जन जानने के लिये फोन करने वाले पत्रकार सोनू गुप्ता को मां की गाली दी गयी। इतना ही नहीं, अपनी पूरी फोर्स के साथ पत्रकार के घर पहुंचकर धमकी भी दी गयी। थानाध्यक्ष के इस कृत्य से जहां पत्रकार की बीमार एवं बूढ़ी मां सहित पत्नी, बच्चे आदि भयभीत हो गये हैं, वहीं ग्रामवासी इस प्रकरण का गलत अर्थ निकाल रहे हैं। ऐसे में समाज के प्रहरी के रूप में पहचान बनाने वाले पत्रकार सोनू गुप्ता की छवि भी धूमिल हो रही है। इस पर क्षेत्राधिकारी श्री चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि एडीजी एवं आईजी के यहां से भी प्रार्थना पत्र आया है जिसकी जांच चल रही है। प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ पत्रकार राधाकृष्ण शर्मा एडवोकेट, रोहित पटेल, धर्मेन्द्र कुमार, चंचल भारती, सोनू गुप्ता सहित तमाम पत्रकार शामिल रहे।
Jaunpur News: गालीबाज थानेदार की शिकायत को लेकर सीओ से मिले पत्रकार बन्धु
सितंबर 02, 2026
follow us
.jpg)






