Jaunpur News: तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर में शिव तत्व पर हुई चर्चा

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर में शिव तत्व पर हुई चर्चा

 

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। शिवपुरम कॉलोनी सेक्टर-3 में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर का सोमवार को समापन हुआ। मानसस्विनी योग संस्था के तत्वावधान में आयोजित ‘शिव मीमांसा’ कार्यक्रम में ऋषिकेश के आचार्य मनीष देव जी ने आध्यात्मिक विषयों पर मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में शिव तत्व, जीव और जीवन, सुख-दुख, जन्म-मृत्यु, सत्य-मिथ्या, बंधन-मुक्ति, आत्मा, परमात्मा, ईश्वर का साक्षात्कार, सनातन धर्म, पूजा, भक्ति, योग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। आचार्य ने इन विषयों को समझने के लिए ध्यान और योग के महत्व पर भी जानकारी दी।

आयोजक पूनम सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया था। इस अवसर पर शिवराज सिंह, राज सिंह, रवि सिंह, अमन सिंह, विवेक मौर्य, विमलेश मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!