शाहगंज, जौनपुर। जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल के 9वें वर्ष में प्रवेश पर रक्षा गार्डन में समिति की बैठक हुई जहां समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य शामिल हुये। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा पण्डाल एवं शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में समिति के अध्यक्ष अजितेश गुप्ता उर्फ अप्पू, महामंत्री डा. बालाजी राव, कोषाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, मंत्री विष्णुकान्त अग्रहरि, सह मंत्री विजय अग्रहरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं से आपसी सहयोग के साथ संरक्षक मण्डल में कृष्णकान्त सोनी, विजय अग्रहरि, अम्बरीश पाण्डेय, आनन्द जायसवाल, सियाराम मौर्य, दिनेश अग्रहरि उर्फ सुड्डू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सभी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुये आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक के उपरान्त समिति की ओर से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिये भोजन की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







