Jaunpur News: राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में शिवा एवं अभ्युदय ने जीता स्वर्ण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में शिवा एवं अभ्युदय ने जीता स्वर्ण


होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के दोनों छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

स्वर्ण पदक जीतकर लौटे छात्रों का विद्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा छितौना में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने कर्नाटक के सिलगुप्पी में आयोजित पांचवीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कक्षा 6 के 12 वर्षीय छात्र शिवा यादव और कक्षा 8 के 13 वर्षीय छात्र अभ्युदय मौर्य ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय के साथ ही जिले का नाम रोशन किया।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय लौटने पर दोनों छात्रों का जोरदार स्वागत किया गया। उनकी उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा। दोनों छात्रों के सम्मान में विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये विद्यालय के प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।

विद्यालय प्रधानाचार्या मंजुला पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्या अंजली सिंह ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे चलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के हर्ष गुप्ता, सौभाग्य जायसवाल समेत शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!