Jaunpur News: मटकी फोड़ में दिखा बच्चों का उत्साह, कृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा मन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मटकी फोड़ में दिखा बच्चों का उत्साह, कृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा मन


राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल उत्तरगावां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ एवं झूलन उत्सव का आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर को फूलों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला और माखन चोरी पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। इसके बाद आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रधानाचार्य डॉ. रवीन्द्र नाथ ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करने में भी सहायक होते हैं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!