Jaunpur News: नगर पंचायत कचगांव के विभिन्न विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नगर पंचायत कचगांव के विभिन्न विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने नगर पंचायत कचगाँव में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीसी रोड, सीसी नाला, डिजिटल लाइब्रेरी एवं पेयजल से सम्बन्धित कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सीएमवाई योजना के अन्तर्गत संचालित गोल कोठी के पास डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा स्टाफ की नियुक्ति करते हुए शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिये।

माधोपट्टी गेट के पास बनी लाइब्रेरी में खिड़की फिटिंग सही कराने के निर्देश दिये। साथ ही लाइब्रेरी के चारों तरफ़ बाउण्ड्रीवाल बनाने के निर्देश दिये। साथ ही लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर करने को कहा। जिलाधिकारी ने नाला निर्माण एवं प्रत्येक घर के कनेक्शन की भी समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि मझलेपुरा नाला को सभी घरों को नाली से जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।

सीसी रोड में माधोपट्टी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर अंतिम बिल से कटौती करने के निर्देश दिये। पेयजल योजना के अन्तर्गत सभी रिबोर को जीपीएस फोटो संलग्न करते हुए अवगत कराने का निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि अन्य नाला को सीसी के माध्यम से बनवाया जाय। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराया जाय।

इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, अधिशासी अधिकारी चन्दन सिंह गौड़ सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!