Jaunpur News: पोषण की नयी पहल: पोषाहार से सजे व्यंजनों ने बटोरी वाहवाही

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पोषण की नयी पहल: पोषाहार से सजे व्यंजनों ने बटोरी वाहवाही




आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिखायी हुनर, विजेताओं को मिला सम्मान

बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। बाल विकास परियोजना खुटहन कार्यालय परिसर में मंगलवार को पोषाहार के बेहतर उपयोग को लेकर रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न स्वादिष्ट, आकर्षक और पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई।

कार्यकत्रियों ने उपलब्ध पोषाहार सामग्री को नए अंदाज में प्रस्तुत करते हुए यह संदेश दिया कि पौष्टिक आहार को स्वादिष्ट और बच्चों के लिए आकर्षक बनाकर उनकी रुचि बढ़ाई जा सकती है। अलग-अलग व्यंजनों की साज-सज्जा और प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

प्रतियोगिता में व्यंजनों के स्वाद, पौष्टिकता, स्वच्छता, साज-सज्जा और रचनात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कार्यकत्रियों को खंड विकास अधिकारी खुटहन द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर विजेता कार्यकत्रियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि पोषाहार का उद्देश्य केवल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका सही एवं पौष्टिक उपयोग सुनिश्चित करना भी बेहद जरूरी है। इस तरह की गतिविधियों से कार्यकत्रियों को नए प्रयोग करने और बच्चों व लाभार्थियों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर सीडीपीओ सुरेश यादव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विपिन यादव, सभी मुख्य सेविकाएं सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऐसी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!