राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड सोंधी में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और महिला संबंधी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिला आरक्षियों ने महिलाओं को पुलिस की ओर से संचालित महिला सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन के बारे में बताया। महिलाओं को किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला आरक्षियों ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और छेड़खानी जैसी घटनाओं की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने तथा पुलिस की मदद लेने के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान रवींद्रनाथ तिवारी के साथ महिला आरक्षी पूजा, नेहा यादव, रितु यादव और अंशिका साहनी मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी में चुप न रहने की अपील किया।
.jpg)







