सोनू गुप्ता/महेश पाल
मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील अन्तर्गत नेवढ़िया के होरेइया एवं राजापुर उर्फ खोराबीर गांव में सोमवार को विजिलेंस टीम टीम पहुंच गयी। टीम प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार एवं बिजली विभाग के मडियाहूं जेई विनोद प्रजापति ने अपनी टीम के साथ दोनों गांव के 5 लोगों के यहां सघन जांच किया। एसी, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि के लोड चेक किये। साथ ही सभी लोगों को मीटर लगाने एवं निरंतर बिल जमा करने की सलाह दिया। इस जांच से गांव सहित अगल—बगल के क्षेत्रों में हड़कम्प मच गया।
.jpg)






