Jaunpur News: समोधपुर पीजी कालेज में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: समोधपुर पीजी कालेज में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित


समोधपुर, जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत समोधपुर में स्वच्छता कार्यक्रम हुआ जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ्य वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति तथा सह संयोजक विकास यादव एवं जितेंद्र कुमार ने किया।

इस अवसर पर डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह, डॉ. पंकज सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिन्होंने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता किया।

इस दौरान प्राचार्य श्री पांडेय ने कहा कि "स्वच्छता केवल हमारे आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन और जिम्मेदार नागरिकता की पहचान है। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, महाविद्यालय सहित आस—पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले तो स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण निश्चित रूप से किया जा सकता है।"

इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परिसर सहित आस—पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। अन्त में सभी उपस्थित सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं अपने आस—पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने का संकल्प लिया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!