Jaunpur News: शीतला चौकियां क्षेत्र की नयी कालोनी में जलजमाव से वासी परेशान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शीतला चौकियां क्षेत्र की नयी कालोनी में जलजमाव से वासी परेशान

  • संक्रामक बीमारी डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां क्षेत्र के बड़ागर चौराहा के पास स्थित नई कॉलोनी में जलजमाव की गम्भीर समस्या बनी हुई है। बरसात के दिनों में कॉलोनी में पानी जमा होने से कालोनीवासियों को बरसात में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में भी गलियों में घुटने तक पानी भर जाता है। बच्चों को स्कूल आने जाने में भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बड़े-बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।

वहीं स्थानीय लोगों के लिये सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य को लेकर है। बरसात का पानी कई दिनों तक जमा रहने से क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। अरविन्द त्रिपाठी, राज बहादुर यादव, शरद सिंह, सुनीता सैनी, प्रीति राय, यस गुप्ता, सुदर्शन सोनकर, आशीष गुप्ता उर्फ मोनू समेत अनेक कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका जौनपुर से जल्द से जल्द नयी नाली और जल निकासी साफ़—सफाई की व्यवस्था ठीक करने की मांग किया जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र में डेगू मलेरिया जैसी संक्रमण बीमारी न उत्पन्न हो।

ads


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!