Jaunpur News: 6 व 7 सितम्बर को तीन घण्टे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। विद्युत वितरण खण्ड जौनपुर नगर के 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र हुसेनाबाद से पोषित टाउन नम्बर 3 एवं 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र टीडी कालेज पर 6 एवं 7 सितम्बर को समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अनुरक्षण का कार्य कराया जायेगा। उक्त उपकेन्द्र से पोषित क्षेत्र— डाक बंगला, लाइन बाजार, मैहर देवी मन्दिर, वाजिदपुर, उमरपुर, हरिबन्धनपुर, मियांपुर, नखास, जोगियापुर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय ने विद्युत कटौती अवधि में उक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपेक्षित सहयोग हेतु की अपील किया है।

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!